{"_id":"6491e5bae4274efc8f0c9b76","slug":"tubewell-water-is-spoiling-health-huda-sector-is-not-getting-canal-supply-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-1050-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्यूबवेल का पानी बिगाड़ रहा स्वास्थ्य, हुडा सेक्टर को नहीं मिल रहा नहरी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्यूबवेल का पानी बिगाड़ रहा स्वास्थ्य, हुडा सेक्टर को नहीं मिल रहा नहरी सप्लाई
विज्ञापन
फतेहाबाद की अल्फा सिटी में घर के बाहर रखे आरओ का कैंपर।
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार हुडा सेक्टर सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में नहरी पानी की सुविधा यहां के निवासियों को नहीं मिल रही है। शहर के हुडा सेक्टर-तीन, अल्फा सिटी, सोमा सिटी व विकास बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड जैसी कॉलोनियों में नहरी पानी नहीं आ रहा है। यहां केवल ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई हो रही है और इसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
फतेहाबाद के हिसार रोड पर स्थित हुडा सेक्टर-तीन, अल्फा सिटी, सोमा सिटी व विकास बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड जैसी पॉश कॉलोनियां बनी हुई हैं। हुडा सेक्टर-तीन फतेहाबाद में लगभग 2002-03 में बना था। हालांकि इसके विकसित होने में समय लगा और अब हुडा सेक्टर तीन पूरी तरह से आबाद हो गया है। इसके बाद अल्फा सिटी व सोमा सिटी का भी हिसार रोड पर आगाज हुआ और 2010 में भी यह कॉलोनियां विकसित होने लगी। इसके बाद विकास बिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड जोकि अल्फा सिटी के बिल्कुल सामने है, वह भी विकसित होने लगी। अब इस क्षेत्र में सात हजार की आबादी है, लेकिन इस आबादी तक नहरी पानी अभी तक मयस्सर नहीं हो पाया है। यहां पर नहरी पानी आधारित वाटर वर्क्स के लिए 25 एकड़ जमीन भी छोड़ी गई है, जिससे नए बस स्टैंड सहित सभी सेक्टरों व कॉलोनियों में पानी जाएगा। संवाद
कैंपरों व नहरी पानी के टैंकरों से चल रहा काम
इन कॉलोनियों में रहने वाले नागरिक ट्यूबवेल के पानी से भी परेशान हैं। ट्यूबवेल के पानी से जहां उनके घर में लगी टूंटियों में लवणीय पदार्थ जमने लगे हैं, वहीं लोगों को सिर के बाल गिरने व पत्थरी की शिकायत भी होने लगी है। इसी के चलते अब यहां के निवासियों ने 400 रुपये प्रति माह के हिसाब से घर में पीने के लिए पानी के कैंपर मंगवाने आरंभ कर दिए हैं। यही नहीं कई लोगों ने घरों में टंकी बनवाकर इसमें नहरी पानी के लिए टैंकर मंगवाने आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोट
नहरी पानी की सुविधा के लिए 25 एकड़ की जमीन खाली पड़ी है, लेकिन यहां पर नहरी पानी युक्त वाटर वर्क्स की सुविधा नहीं दी जा रही। ट्यूबवेल से जो पानी आ रहा है, वह लवणीय है, जिससे लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। नहरी पानी आधारित ट्यूबवेल के लिए कई बार सरकार को लिखा गया है, लेकिन अभी तक नहरी पानी आधारित वाटर वर्क्स के लिए काम आरंभ नहीं हुआ है।
-देवेंद्र पुनिया, प्रधान अल्फा रेजिडेंशियल सोसाइटी।
कोट
नहरी पानी की सुविधा के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा गया है। इसकी डीपीआर सरकार के पास भेज दी गई है और इन क्षेत्रों में नहरी पानी के लिए जैसे ही टेंडर पास हो जाएगा, काम आरंभ कर दिया जाएगा।
-राजीव शर्मा, अधीक्षक अभियंता, एचएसवीपी।
फोटो 01