फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tube well will get electricity only at night, supply will remain closed throughout the day

Fatehabad News: ट्यूबवेल को रात के समय ही मिलेगी बिजली, दिनभर बंद रहेगी आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Tube well will get electricity only at night, supply will remain closed throughout the day
फतेहाबाद। गेहूं की फसल की कटाई सिर पर आने लगी है, ऐसे में बिजली निगम दिन के समय ट्यूबवेल को दी जाने वाली बिजली में दिन के समय कटौती करेगा। यानि दिन के समय किसानों को ट्यूबवेल के लिए बिजली नहीं मिलेगी। हालांकि गांवों में घरेलू फीडर की सप्लाई जारी रहेगी, इसमें कोई कटौती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में इस समय गेहूं की फसल पकने को तैयार है, अगले सप्ताह में इसकी कटाई भी शुरू हो जाएगी। अक्सर देखने में आता है हवा चलने के कारण खेतों से गुजर रहे हाई वोल्टेज तारों में शॉर्ट सर्किट हो जाता है और खेतों में आग भी लग जाती है। पिछले साल की करीब 200 एकड़ गेहूं तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग की भेंट चढ़ गई थी। इस समय जिले में साढ़े 4 लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है और 40 हजार एकड़ सरसों की फसल में से 10 हजार एकड़ सरसों की फसल खेतों में है। जिले में अनेक गांवों में खेतों से होकर बिजली के हाई वोल्टेज तार गुजरते हैं, जिससे कभी भी बड़ा नुकसान हो सकता है। खास तौर पर ट्यूबवेल चलाने को लेकर भी कई बार स्पार्किंग हो जाती है और आग लगने की घटना हो जाती है।
विज्ञापन



नियमित रूप में चलती रहेंगी घरेलू बिजली की लाइनें
फतेहाबाद जिले में इस समय करीब 35 हजार ट्यूबवेल हैं और यह ट्यूबवेल बिजली से ही चलते हैं। कटाई के सीजन को देखते हुए बिजली निगम दिन के समय ट्यूबवेल की आपूर्ति बंद रखेगा। दिन के समय घरेलू बिजली की लाइनें नियमित रूप में चलती रहेंगी। गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। बिजली निगम ने किसानों से भी फसल कटाई एवं कढ़ाई करते समय सावधानी बरतने की अपील करते हुए गाइडलाइन जारी की है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर खेत के ऊपर किसी लाइन के तार आदि लटक रहे हैं तो निगम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अभी गेहूं थोड़ी गीली है, जैसे ही कटाई आरंभ होगी, दिन के समय बिजली ट्यूबवेल को आपूर्ति की जाने वाली लाइनें बंद रहेगी। किसान को रात के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली दी जाएगी। घरेलू लाइनों से सप्लाई नियमित रूप से होती रहेगी। किसान फसल कटाई एवं कढ़ाई के समय सावधानी बरतें। साथ ही जहां पर बिजली के तार नीचे लटके हैं, उसकी तुरंत सूचना बिजली निगम को दें।
-मनदीप सिंह, एसडीओ ग्रामीण, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed