{"_id":"6a3eb88affa484880d0b41a1","slug":"truck-loaded-with-621-cartons-of-liquor-seized-one-arrested-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-156357-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शराब की 621 पेटियों से लदा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शराब की 621 पेटियों से लदा ट्रक पकड़ा, एक गिरफ्तार
Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार की ओर जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से पकड़ी शराब को लेकर जांच करते पुलिस क
फतेहाबाद। सीआईए टोहाना पुलिस ने फतेहाबाद में नेशनल हाईवे स्थित भूना बाईपास पर शराब से लदा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक से लाखों रुपये की अवैध शराब की 621 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने सिरसा जिले के गांव चाहरवाला निवासी आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब की खेप पंजाब मार्का की सिरसा से गुजरात ले जाई जा रही थी।
सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब भरकर जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 621 पेटियां शराब बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से सिरसा जिले के गांव चाहरवाला निवासी नरेश गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -
गुजरात में शराब बैन, पंजाब मार्का सिरसा से उठाई डिलीवरी
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि शराब की यह खेप गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब तस्करों ने अवैध शराब की खेप किस स्थान से लोड की गई। इसे किसके पास पहुंचाया जाना था तथा इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में यह भी पड़ताल की जाएगी कि आबकारी विभाग या शराब ठेकेदार की भूमिका है या नहीं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।