फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Truck driver killed in road accident after loading sugar from Delhi

दिल्ली से चीनी लोड करके आए ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Truck driver killed in road accident after loading sugar from Delhi
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर रोड पर दिल्ली से चीनी लोड करके आए ट्रक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कार द्वारा टक्कर मारने से हुआ। मामले में शहर पुलिस ने मृतक राजस्थान के जिला चुरू के गांव साहवा निवासी मुकेश के भाई समील के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में समील ने बताया कि वह और उसका भाई मुकेश दिल्ली से चीनी लोड करके फतेहाबाद आए थे। हांसपुर चौक बाईपास पर ट्रक का टायर पंचर हो गया। टायर का पंचर लगवाने के बाद चाय पी और बुधवार देर रात की करीब साढ़े 12 बजे ट्रक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान हिसार की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और उसका भाई मुकेश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया और फिर अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां से उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में शहर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed