फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Troubled by the monkey menace, the public appealed to the government to arrest them.

Fatehabad News: बंदरों के उत्पात से परेशान जनता ने सरकार से लगाई पकड़वाने की गुहार

Sun, 08 Dec 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the monkey menace, the public appealed to the government to arrest them.
मानव सेवा संगम अस्पताल के शेड पर चढे बंदरों को भगाते हए कर्मी। 
टोहाना। शहर के विभिन्न इलाकों में बंदरों का उत्पात जारी है। जिसके चलते आमजन में नगर परिषद प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। क्योंकि नगर परिषद द्वारा टेंडर दिए जाने के बाद भी बंदरों को नही पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

आम जनता ने सरकार व प्रशासन से लापरवाही करने वाले कर्मचारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है ताकि बंदरों के उत्पात से बचाया जा सके। शहर के मानव सेवा संगम रोड, कल्पना चावला पार्क, हर्बल पार्क, जैन समाधि रोड, रेलवे रोड, योग आश्रम, वार्ड 5, प्राचीन शिव मंदिर सहित अनेक रिहायशी कॉलोनी में आमजन को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानव सेवा अस्पताल रोड पर बंदर अस्पताल के शेड पर चढ़कर जहां फ्लेक्स व अन्य सामान तोड़ देते हैं जिससे स्टाफ को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। वहीं ये बंदर हर्बल पार्क में सुबह के समय घुस जाते हैं जिससे महिलाएं व बच्चे भय के चलते पार्क में जाने से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed