{"_id":"6a060ae9db264a3c660c879e","slug":"troubled-by-power-failures-villagers-reached-the-33-kv-power-station-and-created-a-ruckus-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-153872-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली सप्लाई में फाल्ट से परेशान ग्रामीण पहुंचे 33 केवी बिजलीघर, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली सप्लाई में फाल्ट से परेशान ग्रामीण पहुंचे 33 केवी बिजलीघर, किया हंगामा
Thu, 14 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भूना। हसंगा गांव के 33 केवी बिजली घर से बार-बार फाल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्राम
भूना। हसंगा गांव के 33 केवी बिजली घर में बार-बार फाल्ट आने से ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार रात फूट पड़ा। परेशान ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे और निगम अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बिजली फाल्ट के कारणों को लेकर सवाल-जवाब भी किए।
हसंगावासी राय सिंह खिलेरी, रघुवीर सिंह नंबरदार, जगदीश बिश्नोई, कुलदीप सिंह मुड़, महेंद्र सिंह जेवलिया, नरेश शर्मा, धर्मवीर खलेरी, रामनिवास पूनिया, रामस्वरूप, संजय कुमार और कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव ने बिजली उपकेंद्र निर्माण के लिए नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई थी, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके। करोड़ों रुपये खर्च कर बिजलीघर बनाया गया लेकिन बार-बार फाल्ट आने के कारण लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात के समय फाल्ट होने पर घंटों बिजली बंद रहती है, जिससे उनको परेशानी झेलनी पड़ती है। बिजली बाधित होने से घरेलू कामकाज और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और खेतों में सिंचाई और अन्य जरूरतों में दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि रात्रि के समय जेई और लाइनमैन की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए ताकि फाल्ट आने पर तुरंत समाधान किया जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
- बुधवार देर शाम तेज आंधी के कारण बिजली सप्लाई लाइन की तारों में फाल्ट आ गया था। जिसको दूर कर दिया गया है। भविष्य में बिजली सप्लाई से संबंधित समस्या नहीं होगी।
- मंजीत शर्मा, उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम।