{"_id":"670d5535903e383a9d0278a5","slug":"trolley-hits-truck-laden-with-paddy-road-blocked-due-to-paddy-scattered-on-the-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-123675-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्राले ने मारी धान से भरे ट्रक को टक्कर, सड़क पर बिखरी धान से रास्ता बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्राले ने मारी धान से भरे ट्रक को टक्कर, सड़क पर बिखरी धान से रास्ता बाधित
Mon, 14 Oct 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हुआ ट्रक।
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर ट्राले की टक्कर से पंजाब से आ रहा ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद ट्रक से धान रोड पर बिखर गया। बाद में लोडर की मदद से धान को ट्रैक्टर-ट्राॅली में खाली किया गया, तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
ट्रक चालक राजबीर ने बताया कि वह पंजाब से धान लेकर आ रहा था, लेकिन सुबह करीब 6 बजे सामने से ट्राला लेकर चालक आ रहा था। उसके चालक को अचानक नींद आ गई। उक्त ट्राला चालक ने उनके वाहन में सीधी टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। ट्राला चालक हादसे को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भाग गया ताकि कोई पकड़ न लें क्योंकि उसकी गलती के कारण यह हादसा हुआ है। धान बिखरने के बाद दोपहर तक इस जगह से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान रहे क्योंकि वाहनों की कतार लग गई।