{"_id":"635ec09652a8f202d3753ecd","slug":"trolley-filled-with-stubble-bales-catches-fire-due-to-short-circuit-fatehabad-news-hsr645869822","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से पराली की गांठ से भरी ट्रॉली में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से पराली की गांठ से भरी ट्रॉली में लगी आग
विज्ञापन
पराली में लगी हुई आग बुझाने में जुटे कर्मचारी व ग्रामीण।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। उपमंडल के गांव घासवा के पास रविवार दोपहर को पराली की गांठ से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में बिजली के तारों से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार चालक व सहयोगियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गांव वासियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व डायल 112 को दे दी। कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार गांव घासवा निवासी सतनाम सिंह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली पर गांव रूपावाली से गांव नथवान में पराली से बनी हुई गांठ लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गांव घासवा के पास पहुंचा तो सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के ढीले तारों के कारण पराली में तारें छू गई और उसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया गया है कि आग ने कुछ ही समय में पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया। जब ट्रैक्टर पर सवार चालक व अन्य लोगों ने भीषण आग को देखा तो उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड में लगाकर कूदकर अपनी जान बचाई। वहां पर मौके से गुजर रहे बंटी सिहाग, गुरचरण सिंह ने आग लगी देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कुछ ही समय में रतिया से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी, कुलां पुलिस चौकी से एएसआई हरीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान गांववासियों की सहायता से फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रॉली में पराली की गांठ में लगी हुई आग पर काबू पाया। चालक सतनाम सिंह ने बताया कि आग के कारण डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। पुलिस अधिकारी हरिराम ने बताया कि उन्हें पंचकूला हेड क्वार्टर से ट्रॉली में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसको देखते हुए वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीण सोनू सिंह, कर्मजीत सिंह, सत्तू सिंह, बलजीत, लक्ष्मण व हसंगा निवासी भगवान सिहाग, रमेश खिलेरी, हरविंदर सिंह, रमेश पूनिया, रमेश कुमार तथा अन्य ग्रामीणों ने आग बुझाने के कार्य में मदद की।