फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tricolor and street lights switched off on Bhattu Road, shadow dark

Fatehabad News: भट्टू रोड पर तिरंगा और स्ट्रीट लाइटें हुईं बंद, छाया अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tricolor and street lights switched off on Bhattu Road, shadow dark
फतेहाबाद के भटटू रोड पर छाया अंधेरा
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर स्ट्रीट और तिरंगा लाइटें एक बार फिर से बंद हो गई हैं। भट्टू रोड पर आधे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा छाया हुआ है। हालांकि नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की बिजली सप्लाई में आई दिक्कत को ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने भट्टू रोड पर डिवाइडर पर लाइटें लगवा रखी हैं। अब इन लाइटों के खंभों पर ही तिरंगा लाइटें लगाई गई हैं। सोमवार से भट्टू रोड के अग्रवाल कॉलोनी मोड़ से लेकर मिनी बाईपास तक स्ट्रीट लाइटें बंद हो गई हैं। इसके साथ ही लगी तिरंगा लाइटें भी बंद हैं। इसके चलते पूरी तरह से रात के समय भट्टू रोड पर अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। कारण ये भी है कि इस रोड पर पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

-----------
भट्टू रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने की सूचना मिली है। जो भी दिक्कत है उसे ठीक करवाया जा रहा है।
- हरीश कुमार, सुपरवाइजर स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed