फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   tribute to the martyrs of pulwama attack, young will go to delhi, fatehabad

उल्टे पांव दिल्ली जाकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देगा युवक

Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
tribute to the martyrs of pulwama attack, young will go to delhi, fatehabad
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्वांजलि देने के लिए दिल्ली तक उल्टा पांव पैदल जा रहा युवक - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पुलवामा हमले में पिछले साल शहीद हुए जवानों को सिरसा जिला के ऐलनाबाद के गांव भुर्टवाला निवासी पुनीत अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि देने जा रहा है। 21 वर्षीय पुनीत ने ऐलनाबाद से उल्टा पांव पैदल चलकर यात्रा शुरू की है जो कि दिल्ली तक पहुंचेगी। शनिवार देर रात को पुनीत ऐलनाबाद से उल्टा पांव फतेहाबाद पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुनीत का जोरदार स्वागत किया गया और युवकों ने पुलवामा हमले के शहीदों के नाम नारे लगाए।
विज्ञापन

पुनीत ने बताया कि तीन माह पहले उसके मन में विचार आया था कि वह उल्टे पांव दिल्ली तक पैदल चलकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देगा, इसलिए उसने उल्टे पांव चलना शुरू किया, उसने दस दिन में दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा है और उसे उल्टे पांव चलने से कोई दिक्कत नही बाकायदा लोग उसे उल्टे पांव चलता देख हैरान हो रहे है और उसका समर्थन कर रहे हैं। पुनीत ने बताया कि वह दिल्ली जाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र से मिलेगा और उनसे मिलकर पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीद हुए जवानों के मामले की जांच करवाने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed