फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tree fell on scooty in darkness, rider couple injured

Fatehabad News: अंधड़ में स्कूटी पर टूटकर गिरा पेड़, सवार दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on scooty in darkness, rider couple injured
स्कूटी पर गिरा हुआ लाजपत पार्क का टूटा पेड़।
फतेहाबाद। जिले में बुधवार रात को आए तेज अंधड़ के कारण बिजली निगम के 30 पोल टूट गए हैं। वहीं, तीन ट्रांसफार्मर डैमेज हो गए हैं। अंधड़ से लाजपत पार्क का पेड़ टूटकर सड़क पर जा गिरा। इससे स्कूटी पर सवार होकर जा रहे दंपती चोटिल हो गए। लोगों ने उन्हें तुरंत पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा टोहाना में एक पेड़ दो मकानों पर जा गिरा। आंधी के कारण रात को काफी देर तक बिजली सप्लाई बाधित रही। दरअसल, राजस्थान की ओर से रात 9 बजे के बाद आए तेज अंधड़ के आते ही सबसे पहले बिजली गुल हुई। इसके बाद शहर के लाजपत पार्क में लगा बड़ा पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। उसी समय बच्चे के साथ स्कूटी पर जा रहे पति-पत्नी चोटिल हो गए। पति को सिर में चोटें लगीं, जबकि पत्नी के हाथों पर चोट आईं। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। काफी देर तक पेड़ सड़क पर ही पड़ा रहा और स्कूटी उसके नीचे दबी रही।
विज्ञापन


गैस एजेंसी में लगा पेड़ रात को टूटकर दो मकानों पर गिरा
वहीं, टोहाना के दमकोरा रोड पर गैस एजेंसी में लगा सूखा पेड़ रात डेढ़ बजे अंधड़ के चलते साथ लगते दो मकानों पर जा गिरा। एक मकान की मुंडेर ढह गई तो दूसरे मकान की छत गिर गई। जिस समय छत गिरी, उस समय मकान मालिक दंपती कमरे में ही सोए हुए थे। गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधड़ से सब्जियों की फसल को हुआ नुकसान
अंधड़ के कारण सब्जियों की फसल में भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, खेत में काटकर रखी गई गेहूं की बालियां भी बिखर गई। सुबह खेतों में पहुंचे किसानों ने इन बिखरी हुई बालियों को एकत्रित किया।


कोट
बुधवार रात को आए तेज अंधड़ के कारण बिजली निगम के 30 पोल टूटे हैं। तीन ट्रांसफार्मर भी डैमेज हुए हैं। जैसे-जैसे लाइन क्लीयर हुई, वैसे-वैसे सप्लाई सुचारू कर दी गई।

-केडी बंसल, एसई, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed