फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Treasury clerk arrested for taking a bribe of 3 thousand in exchange for getting a bill passed from VLDA

Fatehabad News: वीएलडीए से बिल पास करने की एवज में 3 हजार की रिश्वत लेता ट्रेजरी क्लर्क गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Treasury clerk arrested for taking a bribe of 3 thousand in exchange for getting a bill passed from VLDA
फतेहाबाद में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया आरोपी क्लर्क एसीबी की गिरफ्त में। 
फतेहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार दोपहर फतेहाबाद के लघु सचिवालय ट्रेजरी में छापा मारकर क्लर्क को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी क्लर्क ने वीएलडीए से बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग में वीएलडीए के पद पर तैनात सुनील बिश्नोई ने एसीबी को शिकायत दी कि 39 हजार रुपये मूल्य की दवाइयों का बिल ट्रेजरी विभाग में पास कराने के लिए भेजा गया था। आरोप है कि ट्रेजरी में तैनात क्लर्क बिल पास करने के बजाय उन्हें लगातार अटका रहा। जब सुनील बिश्नोई ने क्लर्क हीरालाल से बात की, तो उसने बिल पास करने के बदले तीन हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर दी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने क्लर्क को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed