{"_id":"643aa70ddd73c41dd4078423","slug":"transfer-of-xen-and-me-of-municipal-council-tohana-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पंचायत मंत्री से टकराने वाले नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन व एमई का हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पंचायत मंत्री से टकराने वाले नगर परिषद टोहाना के एक्सईएन व एमई का हुआ तबादला
Sat, 15 Apr 2023 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:00 PM IST
सार
दोनों अधिकारियों का टोहाना विधायक और प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से टकराव हुआ था। एक्सईएन सुंदर श्योराण जाखल में आयोजित पंचायत मंत्री की बैठक से नदारद रहे थे।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के साथ टकराव के बाद नगर परिषद टोहाना (फतेहाबाद) के एक्सईएन और एमई का तबादला हो गया है। नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर श्योराण व म्यूनिसिपल इंजीनियर रमनदीप सिरोहा के तबादला आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
इन आदेशों के मुताबिक एमई रमनदीप को टोहाना से नरवाना भेजा गया है जबकि एक्सईएन सुंदर श्योराण का तबादला नारनौल किया गया है। नारनौल के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ को टोहाना भेजा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दोनों अधिकारियों का टोहाना विधायक और प्रदेश के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से टकराव हुआ था। एक्सईएन सुंदर श्योराण जाखल में आयोजित पंचायत मंत्री की बैठक से नदारद रहे थे, जिसके चलते उनको मंत्री ने सस्पेंड करवा दिया था।
विज्ञापन
मगर एक्सईएन ने हाईकोर्ट से स्टे लेकर दोबारा ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। इसके अलावा एमई रमनदीप सिरोहा ने पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली पर घर में बुलाकर उसकी कुर्सी को लात मारने व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप लगाए थे।
उसके बाद मंत्री से टकराने के बजाय एमई ने कार्यालय से छुट्टी ले ली और अब उनके तबादले के आदेश आ गए। वहीं, नगर परिषद के ठेकेदार ने भी अपना वीडियो जारी करते हुए अधिकारियों पर बिल पास करने की एवज में मोटी रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।