{"_id":"6fd8f8772b4448dffd322dd7ab9d93e8","slug":"transactions-of-the-young-man-killed-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या
Fatehabad
Updated Sat, 23 Aug 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनाज मंडी में लाखों रुपये के लेन-देन को लेकर गुरुवार देर शाम को एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिस के कारण शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अनाज मंडी निवासी एवं व्यापारी राधेश्याम पुत्र बदरी प्रसाद गोयल और प्रॉपर्टी डीलर राकेश गोयल पुत्र धर्मपाल गोयल के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। मृतक युवक के पिता धर्मपाल गोयल का आरोप है कि राकेश कुमार ने व्यापारी राधेश्याम को 5-6 लाख रुपये उधार के रूप में दिए थे जो वह मांग रहा था। गुरुवार की शाम रिंकू नामक युवक उनके घर आया तथा राकेश को रुपये देने का बहाना बनाकर अपने घर ले गया। जहां पर उसकी बेरहमी से लाठी डंडों से पिटाई की गई।
उधर व्यापारी ने भी राकेश के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत थाने में दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल राकेश को हिरासत में ले लिया। जबकि घायल राधेश्याम को स्वास्थ्य केंद्र भूना में उपचार के लिए दाखिल कराया। रात को व्यापारी वर्ग ने थाने पहुंचकर राकेश को छुड़वा लिया और सुबह पेश करने का हवाला देकर घर ले आए। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे राकेश की हालत बिगड़ गई। जिसे स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। डॉक्टरों के उपचार के दौरान राकेश गोयल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक महिला सहित 8 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राकेश गोयल की हत्या के मामले में उनके पिता धर्मपाल के बयान पर अनाज मंडी के व्यापारी राधेश्याम पुत्र बदरी प्रसाद और उनकी पत्नी, रिंकू और लालू राम पुत्र राधेश्याम, पूर्व पंचायत सदस्य अशोक कुमार गोयल और टीनू गोयल पुत्र गुलजारी लाल, अमित कुमार और अजय कुमार पुत्र सुभाष चंद्र गोयल के विरुद्ध एक साजिश के तहत मारपीट करने व हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
बाल-बाल बची पुलिस
राकेश गोयल के साथ मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। अगर पंचायती लोग राकेश को पुलिस थाने से अपनी जमानत पर घर न लाते तो युवक की हालत थाने में बिगड़ जाती और पुलिस कसूरवार मानी जाती। उक्त घटना के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी दंग हैं।
या कहते हैं थाना प्रभारी
एसएचओ प्रदीप श्योराण ने बताया कि राकेश गोयल की हत्या के मामले में एक महिला सहित 8 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा कराया गया है ताकि राकेश की हत्या से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।