फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic police issued challans to 75 bikes in two days, seized 9 bullets

Fatehabad News: ट्रैफिक पुलिस ने दो दिन में 75 बाइक के काटे चालान, 9 बुलेट किए जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued challans to 75 bikes in two days, seized 9 bullets
बुलेट मोटरसाईकिल को इंपाउंड करते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज विनोद कुमार एवं अन्य।
टोहाना। शहर के डांगरा रोड किसान विश्राम गृह में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली व एसपी आस्था मोदी की मीटिंग के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसी के तहत फतेहाबाद और टोहाना ट्रैफिक पुलिस की टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न घटनास्थल पर नाका लगाकर दो दिनों में 75 बाइक चालकों के चालान किए और 9 बाइक जब्त किए गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान आस्था मोदी के निर्देशानुसार छीना झपटी की वारदात घटनास्थल एसबीआई बैंक रोड, कंवर सैन चौक, रतिया रोड, शहर के भुना रोड और मुख्य मार्केट में नाका लगाकर वाहनों की जांच की गई है। इस दौरान लगभग 75 बाइक के चालान किए गए जिसमें 9 बुलेट बाइक को भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बिना सीट बेल्ट, बिना आरसी, बिना बीमा के घूमने वाले लोगों पर शिकंजा कसा गया है, वही बुलेट के पटाखे बजाने वाले पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए 9 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस के नाके की सूचना के बाद वाहन चालक इधर-उधर रास्तों से निकलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed