{"_id":"6618bee8c502e95a44027d0a","slug":"traffic-police-in-fatehabad-conducted-school-buses-checking-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनीना बस हादसे से सबक: फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, स्कूल बसों की गहनता से जांच, पांच चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना बस हादसे से सबक: फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, स्कूल बसों की गहनता से जांच, पांच चालान काटे
Fri, 12 Apr 2024 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:53 AM IST
सार
महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल बस पेड़ से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में छह बच्चों की मौत हो गई थी। जांच के बाद स्कूल बस में कई खामियां सामने आई थी।
विज्ञापन
फतेहबाद में स्कूल बसों की चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के बाद शुक्रवार को फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस सख्त नजर आई। शुक्रवार सुबह शहर के मिनी बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम के नेतृत्व में स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया गया।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस टीम ने स्कूल बसों की जांच की। जांच के दौरान कई स्कूल बसें मानक पूरे करते हुए नहीं मिली। टीम को एक निजी स्कूल की बस में सीटों से ज्यादा विद्यार्थी मिले। इसके अलावा एक स्कूल बस बिना परमिट के थी और विद्यार्थियों को लेने जा रही थी। स्कूल बस पर नंबर प्लेट भी नहीं मिली। टीम द्वारा खामियां मिलने पर पांच स्कूल बसों के चालान किए गए। इसके बाद टीम ने फतेहाबाद के भटू रोड स्थित सीमा संस्कार स्कूल में जाकर स्कूल बसों के दस्तावेज जांचे, हालांकि जांच के दौरान दस्तावेज पूरे मिले। सब इंस्पेक्टर हेतराम ने बताया कि स्कूल में जाकर दस्तावेज जांचे जा रहे हैं और छुट्टी के बाद भी अभियान चलेगा।