{"_id":"576ae7af4f1c1b0d69b48088","slug":"traffic-jam-tree-fall-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात एक घंटा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात एक घंटा बाधित
fatehabad
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में बुधवार को आई तेज आंधी ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी। सिरसा रोड पर पेड़ गिरने से नेशनल हाईवे बंद हो गया। इससे हिसार रोड और सिरसा रोड पर यातायात आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने नेशनल हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को मार्ग से हटाया गया। लगभग एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
बुधवार दोपहर को डेढ़ बजे के करीब मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा शुरू हो गई। सिरसा रोड पर कैंटीन से आगे तेज हवाओं के कारण कीकर का पेड़ टूटकर नेशनल हाईवे पर गिर गया। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यातायात ठप हो गया। बाद में क्रेन की मदद से पेड़ को रास्ते से हटाया गया।
बिजली का तार गिरने से युवक झुलसा
भाटिया कालोनी के पीछे खेतों मे बिजली का तार गिरने से युवक झुलस गया, जबकि चार युवक बाल-बाल बच गए। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि आंधी आने के कारण पोल झुक गया। इससे पहले से ही नीची तार और झुक गई और खेत में बाड़ के लिए लगाई गई तार से छू गई। दोपहर को बख्शीश अपने साथियों के साथ बाड़े की तार के नीचे गुजरने लगा तो उसे झटका लग गया और उसकी चपेट में आ गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर लोग इक्ट्ठे हो गए और बख्शीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई गई है।