फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractors rented from Bhuna villages were sold in Punjab; three recovered

Fatehabad News: भूना के गांवों से किराये पर लिए ट्रैक्टर, पंजाब में जाकर बेचे, तीन बरामद

Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Tractors rented from Bhuna villages were sold in Punjab; three recovered
भूना । ट्रैक्टर किराए पर लेकर पंजाब में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के तीन शातिर ठगों ने भूना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर पहले एक महीने का किराया दिया और फिर ट्रैक्टरों को पंजाब में औने-पौने दामों में बेच दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक तीन ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


गांव गोरखपुर व नंगथला के रहने वाले तीन ठगों ने ढाणी गोपाल के राजपाल , विनोद और रामभक्त सहित ढाणी सांचला व खैरी गांव के 11 लोगों को प्रति महीना 36,000 किराए का लालच देकर ट्रैक्टर अपने साथ ले गए। शुरुआत में ठगों ने कुछ ट्रैक्टर लेकर एक महीने का किराया भी दिया। इससे ग्रामीणों का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद गिरोह ने एक-एक कर कुल 11 ट्रैक्टर ले लिए। इनमें से दो ट्रैक्टर तो एजेंसी से नए निकलवाकर सीधे इन लोगों को सौंप दिए गए। इसके बाद न तो किराया मिला और न ही ट्रैक्टर वापस आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ठगी का अंदेशा हुआ तो थाना भूना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन ट्रैक्टर बरामद कर लिए हैं, जो आरोपी पंजाब में बेहद कम दाम पर बेच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि ट्रैक्टर किराए पर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि तीन ट्रैक्टर बरामद कर लिए गए हैं और बाकी बचे ट्रैक्टरों की तलाश के लिए पुलिस लगी हुई है। इनका आपसी लेनदेन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed