फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractor driver hits bike, leftist leader Surjeet Singh dies

Fatehabad News: ट्रैक्टर चालक ने बाइक को मारी टक्कर, वामपंथी नेता सुरजीत सिंह की मौत

Thu, 14 Dec 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver hits bike, leftist leader Surjeet Singh dies
रतिया। फतेहाबाद रोड पर मंगलवार देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से वामपंथी नेता व आरएमपीआई के राज्य कार्यकारी सदस्य 53 वर्षीय सुरजीत सिंह का निधन हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे अजय की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक निवासी सुरजीत सिंह मंगलवार देर शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर फतेहाबाद से रतिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार सुरजीत सिंह को टक्कर मार दी। इससे सुरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मगर देर रात गंभीर होने के चलते उन्हें हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। सुरजीत सिंह शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब-हरियाणा के संस्थापक सदस्य थे। साथ ही शहर की समस्याओं को हल करवाने के लिए वह प्रशासन के समक्ष मुद्दे उठाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed