फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tractor driver dies after coming under trolley

ट्रॉली के नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies after coming under trolley
गांव नागपुर में ट्रॉली के नीचे आने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि गली में खेल रहा पांच वर्षीय बच्चा घायल हो गया। उपरोक्त दुर्घटना ट्रैक्टर के मालिक काला सिंह की लापरवाही के कारण होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मृतक ड्राइवर जगसीर सिंह के साले पंजाब के मानसा जिले की तहसील सरदूलगढ़ के गांव मानखेड़ा निवासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर लापरवाह ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका जीजा जगसीर सिंह, ट्रैक्टर चालक था। शनिवार शाम को गांव नागपुर के काला सिंह के ट्रैक्टर पर ड्राइवरी करने गया था। उसका जीजा ट्रॉली में नरमा भरने के लिए वहां पड़ी पल्ली की सिलाई कर रहा था इस दौरान ट्रैक्टर मालिक काला सिंह ने बिना आगे पीछे देखे खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर के एकदम चलने से जगसीर सिंह ट्रॉली से नीचे गिर गया। इस दौरान गली में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे अरमान को भी टक्कर लग गई, जिस कारण वह भी चोटिल हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जगसीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि लड़के को ज्यादा चोटें होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed