फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Town Planner Department tightens noose on illegal colonies

Fatehabad News: नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों पर कसा शिकंजा

Fri, 19 Dec 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Town Planner Department tightens noose on illegal colonies
भूना। शहर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए नगर योजनाकार विभाग ने सख्त कदम उठाया है। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) राजकीर्ति के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अवैध कॉलोनियों की पहचान की। निरीक्षण के दौरान कुलां रोड स्थित एक कॉमर्शियल कॉलोनी में नियमों के खिलाफ निर्माण पाया गया जिस पर मौके पर ही सात दिन का नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन

डीटीपी राजकीर्ति ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का विकास किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वाले खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोटिस अवधि के बाद भी यदि निर्माण जारी रहा, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम में क्षेत्रीय निरीक्षक पुष्पा देवी, कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार, अंकित कुमार और लिपिक सुरेश शामिल थे। टीम ने कुलां रोड, टोहाना रोड और उकलाना रोड में जमीन की प्लॉटिंग, सड़क निर्माण की बारीकी से जांच की। डीटीपी राजकीर्ति ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्लॉट, दुकान या जमीन की खरीद से पहले उसकी वैधता की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed