{"_id":"6839ed6f0fd961aa5809f866","slug":"tomorrow-the-organizations-will-decide-in-a-meeting-to-get-a-building-for-the-district-library-in-the-city-itself-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-134708-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला पुस्तकालय के स्थान के लिए कल होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला पुस्तकालय के स्थान के लिए कल होगी बैठक
विज्ञापन
फतेहाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में पुस्तकालय कीह पुरानी जगह पर लगा ताला। संवाद
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने का विरोध लगातार जारी है। इस मामले में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाएं, लाइब्रेरी के सदस्य, बुजुर्ग, पाठक और युवा एक बैनर तले एकजुट हो रहे हैं।
जिला पुस्तकालय को शहर में लाने के लिए क्या कार्रवाई हो इस पर विचार करने के लिए पुरानी कचहरी रोड पर स्थित पटवार भवन में एक जून को सुबह 10 बजे सार्वजनिक बैठक बुलाई गई है। इसी के तहत शुक्रवार को पुराने रेस्ट हाउस में बैठक हुई। जिसके अध्यक्षता जिला पुस्तकालय के सबसे पुराने सदस्यों में से एक संतोख वधवा ने की। बैठक में निर्णय लिया की एक जून को सार्वजनिक बैठक का आयोजन होगा।
इसमें जिला पुस्तकालय को शहर के बीच में भवन दिलाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। बैठक में पार्षद मोहन लाल नारंग, नागरिक अधिकार मंच के संयोजक राजीव सेतिया, जिंदगी संस्था के प्रधान हरदीप सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी प्रहलाद सिंह, एडवोकेट शहनवाज, संजय, राज, शगुन, सचिन, राहुल, रामलाल, राजकुमार, वीरपाल कौर, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीएम तक पहुंचा जिला पुस्तकालय शिफ्ट मामला
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि जिला लाइब्रेरी को नए बस स्टैंड में शिफ्ट करने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा हुई है। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में अच्छी जगह का चयन किया जा रहा है। जहां पर इस समय लाइब्रेरी चल रही है वह इमारत जर्जर हो चुकी है। वहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में लाइब्रेरी को एक बार शिफ्ट तो करना जरूरी था। लाइब्रेरी को अच्छी जगह शिफ्ट किया जाए, जहां पर बच्चे आसानी से पहुंच सके, इस बारे में डीसी मनदीप कौर से भी बात हुई है।