फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Token attendance in the district planning committee, only 22 councilors arrived from five bodies, 3 from Fatehabad, 1 member from Ratia

Fatehabad News: जिला योजना समिति में खानापूर्ति, पांच निकायों से पहुंचे सिर्फ 22 पार्षद, फतेहाबाद से 3, रतिया से एक सदस्य शामिल

Fri, 19 Jun 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Token attendance in the district planning committee, only 22 councilors arrived from five bodies, 3 from Fatehabad, 1 member from Ratia
फतेहाबाद। जिला योजना समिति के सदस्य चुनने के लिए डीपीआरसी हॉल में हुई चुनावी बैठक में पार्षदों की बेरुखी सामने आई है। चुनाव के लिए नगर निकाय और जिला परिषद के प्रतिनिधि गंभीर नजर नहीं आए। जिला योजना समिति के लिए नगर निकाय क्षेत्र से कुल चार सदस्यों का चयन होना था लेकिन पांचों निकायों से महज 22 पार्षद ही इस प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे।
विज्ञापन


हालांकि कम उपस्थिति के बावजूद चुनावी औपचारिकता पूरी करते हुए सर्वसम्मति से चार सदस्य चुन लिए गए। इनमें तीन सदस्य फतेहाबाद नगर परिषद से चुने गए हैं जिनमें पार्षद चंद्रभान वधवा, राजकुमार और रविंद्र कुमार मेहता शामिल हैं। वहीं चौथा सदस्य रतिया नगर पालिका से पार्षद रेखा रानी को चुना गया।
विज्ञापन


जाखल से एक भी पार्षद नहीं आया, प्रधान भी रहे नदारद

सूत्रों के मुताबिक इस चुनाव से पार्षदों ने बड़े स्तर पर दूरी बनाए रखी। फतेहाबाद नगर परिषद से 8, रतिया से 5, टोहाना से 2 और भूना से केवल 7 पार्षद बैठक में पहुंचे जबकि जाखल से एक भी पार्षद नहीं आया। इसके अलावा बैठक में फतेहाबाद नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भी शामिल नहीं हुए। नियमों के तहत जिला योजना समिति के लिए जिला परिषद से 12 और नगर निकायों से 4 सदस्यों का चयन किया जाना अनिवार्य था। जिला परिषद के कोटे से 12 सदस्य चुने जाने थे लेकिन वहां भी 18 में से केवल 11 पार्षद ही पहुंचे जिसके बाद उपलब्ध पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टल चुका था चुनाव

इससे पहले जिला योजना समिति के चुनाव 10 जून को तय किए गए थे। उस समय पार्षदों को महज एक दिन पहले सूचना दिए जाने के विरोध के कारण चुनाव रद्द करना पड़ा था। पूर्व में जारी शुरुआती सूचना के मुताबिक जिला परिषद से 15 और नगर निकायों से 5 सदस्य चुने जाने का प्रस्ताव था, जिसे बाद में संशोधित किया गया।


------------

जिला योजना समिति का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए हैं। तय प्रक्रिया के तहत नगर निकाय से चार सदस्य और जिला परिषद से सदस्यों का चयन कर लिया गया है। चुनाव में कौन-कौन सदस्य विजयी घोषित हुआ है इसकी आधिकारिक और विस्तृत सूची शनिवार को जारी की जाएगी। - प्रवीन कुमार, जिला प्लानिंग ऑफिसर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed