फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana suspended cia charge, team line spot

टोहाना सीआईए के प्रभारी सस्पेंड, टीम लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tohana suspended cia charge, team line spot
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया की ओर से टोहाना सीआईए के प्रभारी साधुराम को सस्पेंड कर उनकी टीम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि, टोहाना के डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी मामले के संबंध में जानकारी देने से बचते रहे। सूत्रों के अनुसार टोहाना शहर में चोरी के एक मामले में शिकायतकर्ता द्वारा चोर के बारे में जानकारी देने के बाद भी सीआईए टीम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का मामला आईजी राकेश आर्य और विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के सामने रखा गया था। इस मामले में मंत्री देवेंद्र बबली ने एसपी को सीआईए स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी सुरेंद्र भोरिया ने सीआईए प्रभारी साधुराम को सस्पेंड कर करीब 10 कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी के अलावा एएसआई राजेश, एचसी मंजीत, एचसी हरदेव, ईएसआई रेशम, हवलदार राजविंदर, ड्राइवर राजेश सहित पूरी टीम को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर नए स्टाफ को भेजा गया है।
विज्ञापन

कोट
सीआईए टोहाना की टीम को बदला गया है। कुछ शिकायतें आ रही थीं। नई टीम को बेहतर तरीके से काम करने के आदेश दिए गए हैं।
- सुरेंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed