फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana defeated Bhuna in the district-level Kabaddi tournament

Fatehabad News: जिलास्तरीय कबड्डी स्पर्धा में टोहाना ने भूना को हराया

Sun, 26 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tohana defeated Bhuna in the district-level Kabaddi tournament
गांव दमकौरा के खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलो में खिलाड़ियों के साथ टोहाना के एसडीएम - फोटो : संस्कार भारती बृजप्रांत द्वारा सम्मानित गुरु यशपाल यश,डा.मयंक भटनागर एवं डा.स्नेहलता। स्रोत स्वयं
समैन। गांव दमकौरा में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में टोहाना ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। लड़कों की कबड्डी और लड़के-लड़कियों दोनों वर्गों की खो-खो प्रतियोगिता में टोहाना ने पहला स्थान हासिल किया जबकि वॉलीबाल में भट्टू और फतेहाबाद की टीमों ने अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी।
विज्ञापन

गांव दमकौरा स्थित खेल स्टेडियम और राजकीय विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम आकाश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल तथा एथलेटिक्स की 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के साथ बाधा दौड़ के मुकाबले हुए। कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल में छह-छह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल मुकेश कुमारी और पंजाबी प्रवक्ता तरसेम सिंह ने बताया कि लड़कों की कबड्डी में टोहाना ने भूना को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी के मुकाबले आयोजित नहीं हो सके। खो-खो के लड़कियों के मुकाबलों में टोहाना ने भट्टू को हराकर पहला स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में भी टोहाना विजेता और भट्टू उपविजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में भट्टू ने पहला तथा फतेहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में फतेहाबाद ने पहला और रतिया ने दूसरा स्थान हासिल किया। एसडीएम आकाश शर्मा ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में नियमित भागीदारी भी आवश्यक है।

प्रतियोगिता के समापन पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, उपप्रधान प्रतिनिधि बलदेव सैनी और समाजसेवी सज्जन सिंह ने विजेताओं को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संचालन में डीपीई डॉ. बलबीर भारी, डीपीई जरनैल सिंह और पीटीआई चंचल रानी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed