फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Together with chit fund company, earned crores of rupees and bought property, future mekar fraud, fatehabad

चिटफंड कंपनी के साथ मिलकर करोड़ों रुपये कमाए और प्रॉपर्टी खरीदी

Sun, 22 Dec 2019 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Together with chit fund company, earned crores of rupees and bought property, future mekar fraud, fatehabad
फतेहाबाद। हिसार की चिटफंड कंपनी फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल द्वारा कमाए गए रुपयों को गोल्ड में बदलवाने में आरोपी भूथनकलां निवासी मोहित सोनी ने भी करोड़ों रुपये कमाकर प्रॉपर्टी खरीदी। इसका खुलासा चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपी मोहित सोनी ने किया है। एसआईटी जींद ने आरोपी को काबू करके कोर्ट से चार दिन के रिमांड पर लिया था। रविवार को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस ने खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी जुटाई है। इसके अलावा रिमांड के दौरान पुलिस ने फॉरच्यूनर, इको स्पोर्ट गाड़ियां और पॉपर्टी के दस्तावेज आरोपी के घर से बरामद की हैं। एसआईटी ने आरोपी से दो दुकानों और चार प्लाटों की रजिस्ट्रियां बरामद की हैं। आरोपी ने प्रॉपर्टी फतेहाबाद के भट्टू रोड पर खरीदी थी। ये प्रॉपटी आरोपी मोहित ने खुद व मां व पिता के नाम से खरीदी। इसके अलावा आरोपी के पास कंपनी एमडी बंसीलाल के भी रुपये थे। फिलहाल टीम आरोपी के बैंक खातों को खंगालेगी। इसके अलावा अब प्रॉपर्टी का अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

रुपयों को गोल्ड में बदलवाता था आरोपी
फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल निवेशकों के रुपयों से गोल्ड खरीदते थे और फिर गोल्ड को बेचकर रुपये बदलवा लिया जाता था। इसकी डीलिंग आरोपी मोहित करता था। मोहित इसकी एवज में कमीशन लेता था, कमीशन से ही मोहित ने करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बना ली। जिसका आंकलन करने में एसआईटी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी जींद कर रही है जांच
सदर पुलिस ने पिछले साल सितंबर माह में भाजपा नेता अनिल सिहाग की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और चिटफंड के आरोप में मामला दर्ज किया था। इससे पहले तेलंगाना पुलिस ने कंपनी के कार्यालय को सील करके आरोपी सीएमडी सीसवाल निवासी राधेश्याम और सुंदर को काबू कर लिया था। इसके बाद यहां की पुलिस ने आरोपियों को तेलंगाना से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर आई थी। मामले में आरोपी बंसीलाल भी काबू हो चुका है। मामले की जांच पहले एसआईटी फतेहाबाद कर रही थी, इसके बाद डीजीपी ने मामले की जांच एसआईटी सिरसा को दे दी थी और अब ये जांच एसआईटी जींद कर रही है।

-------
आरोपी मोहित से रिमांड के दौरान दो गाड़ियां बरामद की हैं। इसके अलावा सात प्रॉपट्रियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी कंपनी के सीएमडी और एमडी के रुपयों को सोने में बदलवाता था और फिर सोने को रुपये बदलकर देता था। इसकी एवज में कमीशन लेता था। मामले की फिलहाल जांच चल रही है।
अजीत सिंह शेखावत, एएसपी, सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed