फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today is the last day to rectify the mistakes in the notice of pre-assessment survey.

प्री असेसमेंट सर्वे की नोटिस में गलतियां ठीक करवाने का आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to rectify the mistakes in the notice of pre-assessment survey.
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर निकाय ने पिछले दिनों याशी कंपनी से सर्वे करवाया था। सर्वे के बाद याशी कंपनी ने डोर-टू-डोर प्री असेसमेंट नोटिस जारी किए थे। प्री असेसमेंट नोटिस को लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। इसको लेकर 15 अप्रैल को यानी आज आपत्तियां दर्ज करवाने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

अगर कोई प्री असेसमेंट में आपत्ति दर्ज नहीं करवाता है तो फाइनल असेसमेंट मानकर डाटा दर्ज हो जाएगा। कंपनी के अधिकारियों की माने तो प्रॉपर्टी आईडी का फाइनल डाटा तैयार होने के बाद मालिक के नाम से घरों के बाहर क्यूआर कोड व नेम प्लेट लगाई जाएगी। क्यूआर कोड के जरिये लोग अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी आनलाइन देख सकेंगे। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स भी भर पाएंगे।
विज्ञापन

अब तक कंपनी के पास आईं 2310 आपत्तियां
प्री असेसमेंट नोटिस जारी होने के बाद कंपनी के पास करीब 2310 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इसमें मुख्य तौर पर आपत्तियां क्षेत्र को लेकर है। सर्वे में रिहायशी क्षेत्र को कामर्शियल दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कई प्रॉपर्टी का एरिया भी बढ़ा दिया गया है। प्री असेसमेंट नोटिस में नाम की भी गलतियां हैं, नोटिस में नाम गलत दर्ज कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नई कॉलोनियों में सर्वे शुरू
नगर परिषद याशी कंपनी से प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नई कॉलोनियों में भी सर्वे करवा रहा है। इसमें हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी, आजाद नगर शामिल है। सर्वे के बाद इन कॉलोनियों के प्रॉपर्टी मालिकों को आईडी जारी होगी, प्रॉपर्टी टैक्स इन्हें भी भरना होगा।

शहर में प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति
कुल प्रॉपर्टी : 27 हजार
खाली प्लॉट : 6500
बनी हुई प्रॉपर्टी : 20500
वार्ड : 27
कोट
प्री असेसमेंट नोटिस प्रॉपर्टी मालिकों को जारी हुए थे। इसको लेकर आपत्तियां मांगी गई थी। 15 अप्रैल आपत्तियां दर्ज करवाने का आखिरी दिन है। जो भी आपत्तियां है उन्हें ठीक किया जा रहा है। अगर किसी के प्री असेसमेंट नोटिस में गलतियां है तो उसे शुक्रवार तक ठीक करवाया जा सकता है।
-कौशल सरदाना, सुपरवाइजर, याशी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed