फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today is the last chance to register on the Meri Fasal-Mera Byora portal

Fatehabad News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आज अंतिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to register on the Meri Fasal-Mera Byora portal
कृ​षि विभाग के कार्यालय में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से जारी मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों के पंजीकरण की प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों से अपील की है कि जिसने अभी तक अपनी फसलों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है, वे शनिवार तक हर हाल में पंजीकरण सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पंजीकरण करवाने के बाद भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने व एमएसपी पर फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न होगी। जिले में अब तक 74,004 किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जिले में कुल कृषि योग्य भूमि 5,54,413 एकड़ है। इसमें से अब तक 4,81,669 एकड़ यानि 87 प्रतिशत क्षेत्र का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर हो चुका है।
विज्ञापन

--
कृषि विभाग की अपील

कृषि एवं कल्याण विभाग के तकनीकी सहायक डॉ. राजपाल ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, यह किसानों के हित में भी है। शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। किसानों से अपील की है कि बचे हुए 13 फीसदी किसान समय की कमी को देखते हुए जल्द से जल्द नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर या स्वयं विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण पूरा करें। अनाज मंडियों में अपनी उपज बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति या बीमा क्लेम की राशि सीधे खाते में तभी आती है जब डेटा पोर्टल पर उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
जिले में कुल पंजीकरण का ब्योरा
फसल-कुल रकबा- पंजीकृत किसान
गेहूं-401517-63810
सरसों-22040-8273
चना-1519-825
जौ-852-305
बरसीम-264-546
--
खंड स्तर पर पंजीकृत भूमि व किसानों का ब्योरा
कुल भूमि- पंजीकृत भूमि- कुल पंजीकृत किसान
भट्टू कलां-64458-53349-9853
भूना-68872-62484-10560
फतेहाबाद-169772-138396-21494
जाखल-25802-24306-4019
कुलां-34459-32423-4522
रतिया-112468-104041-13397
टोहाना-75580-66669-10159
--
बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा खाद बीज
मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण के बिना किसानों को खाद और बीज पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। शनिवार रात के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा, जिससे पंजीकरण से वंचित किसानों को फसल बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed