फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today, 15 duty magistrates will take care of the mahapanchayat of farmers in Jakhal

जाखल में किसानों की महापंचायत आज, 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे सुरक्षा

Sun, 14 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Today, 15 duty magistrates will take care of the mahapanchayat of farmers in Jakhal
जाखल अनाज मंडी में महापंचायत के लिए झंडे तैयार करते किसान। - फोटो : Fatehabad
जाखल की अनाज मंडी में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में फतेहाबाद जिले के साथ-साथ पंजाब के गांवों से भी किसान शामिल होंगे। किसान संघर्ष समिति सहित कई किसान संगठन इस महापंचायत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता बलबीर सिंह राजेवाल, कुलवंत सिंह संधु, रलदू राम मानसा, जोगिन्द्र सिंह उगरा आदि शामिल होंगे। भारी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना के चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के आदेश पर 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एक-एक पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेगा। पुलिस प्रशासन को जाखल के अलावा फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, भट्टू कलां में भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे सदस्य
किसान संघर्ष समिति व अन्य संगठनों से जुड़े किसान रविवार देर शाम तक महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। अनाज मंडी में पंडाल तैयार कर दिया गया। सदस्यों की ओर से अनाज मंडी के चारों तरफ झंडे-बैनर लगा दिए गए ताकि पूरी तरह से माहौल को महापंचायत के अनुसार बनाया जा सके। वहीं, स्थानीय बड़े किसान नेता मंच से लेकर पंडाल तक की व्यवस्थाओं के लिए सदस्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बड़ा कार्यक्रम भर रहा किसानों में जोश
विशेष बात यह है कि संयुक्त किसान मोर्चा पूरी प्लानिंग के साथ किसान आंदोलन को मजबूती देने में लगा है। थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद बड़े कार्यक्रमों के जरिये किसानों में जोश भरने का काम किया जा रहा है। ट्रैक्टर रैली, रोड जाम, श्रद्धांजलि सभा, महिला किसान दिवस आदि कार्यक्रमों के बाद किसानों का उत्साह आंदोलन के प्रति बढ़ा है। किसानों को अब महापंचायत में भी किसान नेताओं द्वारा आंदोलन की नई रणनीति साझा करने की उम्मीद है।
ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे कानून व्यवस्था
कार्यकारी अभियंता धूप सिंह
उप तहसीलदार रामचंद्र
डीएचओ कुलदीप सिंह
मार्केट कमेटी सचिव दिलावर सिंह
नायब तहसीलदार गोपीचंद
बीडीपीओ नरेंद्र सिंह
टोहाना मार्केट कमेटी सचिव रामजीलाल
एसडीओ पंचायती राज भूपिंद्र सिंह
कार्यकारी अभियंता दीपक मलिक
रतिया मार्केट कमेटी सचिव यशपाल मेहता
एसडीओ जलसेवाएं मंडल विनोद कुमार
एसडीओ पंचायती राज हनुमान सिंह
तहसीलदार रणविजय
एसडीओ पंचायती राज दिलबाग सिंह
नायब तहसीलदार अभिनव सिवाच
कोट
जाखल में महापंचायत की तैयारियां पूरी हो गई है। महापंचायत में भारी संख्या में किसान भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे किसान नेता आंदोलन के संबंध में अपने विचार रखेंगे।

मनदीप नथवान, राज्य संयोजक, किसान संघर्ष समिति।
कोट
महापंचायत के दिन जिले में कोई शरारती तत्व अशांति न फैला दें, इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed