{"_id":"62224ba52b12b021dd74365e","slug":"to-keep-the-soldiers-healthy-there-will-be-an-investigation-every-week-diet-chart-will-be-available-fatehabad-news-hsr62585225","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों को सेहतमंद रखने के लिए हर सप्ताह होगी जांच, मिलेगा डाइट चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों को सेहतमंद रखने के लिए हर सप्ताह होगी जांच, मिलेगा डाइट चार्ट
विज्ञापन
सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। काम को लेकर अधिक व्यस्तता और फास्ट फूड के चलन को लेकर पुलिस की सेहत पर असर पड़ रहा है। इस माहौल में पुलिस की सेहत को हेल्दी रखने के लिए विभाग की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई और इसके लिए अब पुलिस अधिकारी वर्क करके अलग-अलग कार्यक्रम बना रहे हैं। फतेहाबाद में पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों की सेहत को हेल्दी रखने के लिए हर सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग करके उन्हें हेल्दी रहने के लिए टिप्स देने का कार्यक्रम बनाया है।
इस कार्यक्रम में विभाग की ओर से निर्धारित टीम पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग करके उन्हें सेहतमंद रहने के लिए उनके शरीर के हिसाब से डाइट चार्ट तैयार करेगी। डाइट चार्ट में हेल्दी खाने के साथ-साथ पुलिसकर्मी के किसी रोग से ग्रस्त होने की सूरत में उसके इलाज का हेल्दी समाधान बताया जाएगा। कुल मिलाकर फतेहाबाद पुलिस की सेहत को हेल्दी रखने के लिए पुलिस विभाग कई तरह के कार्यक्रम चला रहा है ताकि एक-एक पुलिसकर्मी को सेहतमंद रखा जा सके ताकि पुलिस के कार्य किसी तरह से प्रभावित न हो।
बीएमआई पर फोकस
पुलिसकर्मियों की सेहत के लिए पुलिस विभाग ने बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स पर फोकस रखना शुरू किया है। इसके तहत प्रत्येक पुलिसकर्मी की सेहत की जांच करने से लेकर उसके खान-पान का ध्यान का सूचकांक बनाकर रखा जाएगा। समय-समय पर प्रत्येक पुलिसकर्मी का बीएमआई जांचा जाएगा और बीएमआई में किसी भी तरह की कमी किसी भी पुलिसकर्मी में मिलती है तो विशेष टीम पुलिसकर्मी को सेहत में आई कमी को सुधारने के लिए जरूरी टिप्स देगी।
विज्ञापन
35 साल से ऊपर की उम्र वालों का प्रत्येक दो साल में मेडिकल
पुलिस विभाग में 35 साल के अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए दो वर्ष में एक बार मेडिकल चेकअप करवाना आवश्यक कर दिया गया है। ऐसे में इस उम्र के पुलिसकर्मियों का डाटा अलग से तैयार किया गया है और इन पुलिसकर्मियों को खुद का मेडिकल चेकअप करवाने के लिए निर्देश दिए गए है।
साइकॉक्लोजिकल काउंसिलिंग की सुविधा भी होगी शुरू
पुलिसकर्मियों द्वारा अपनी ड्यूटी के दबाव और खुद अपनी कई तरह की जिम्मेदारियों के चलते कई बार मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि कई बार गलत दिशा में पुलिसकर्मी सोचने लगते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग की ओर से साइक्लॉजिकल काउंसिलिंग भी शुरू करवाई जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन में कर्मचारियों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।
कोट
पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी : एसपी
पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि पुलिसकर्मियों के बीमार पड़ने या किसी भी सूरत में पुलिसकर्मियों के अस्वस्थ होने से कई तरह के कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए पुलिसकर्मियों को सेहतमंद रखने के लिए जिला पुलिस विभाग की ओर से कई तरह के प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। जिला पुलिस में प्रत्येक पुलिसकर्मी का बीएमआई तैयार किया जाएगा।
-सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।