फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To ensure transparency in the registry, the tehsildar will sit at the e-disha center, eliminating the role of middlemen, and live photos will be taken for registration.

Fatehabad News: रजिस्ट्री में पारदर्शिता के लिए ई-दिशा केंद्र में बैठेंगे तहसीलदार, बिचौलियों की भूमिका होगी खत्म, रजिस्ट्री के लिए होगी लाइव फोटो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
To ensure transparency in the registry, the tehsildar will sit at the e-disha center, eliminating the role of middlemen, and live photos will be taken for registration.
कार्यालय में तहसीलदार के नेतृत्व में रजिस्ट्री करते कर्मचारी।  संवाद 
लिंकन
विज्ञापन

फतेहाबाद। रजिस्ट्री कार्यों में मिल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद अब तहसीलदार ई-दिशा केंद्र में बैठेंगे। रजिस्ट्री के दौरान ही नागरिकों की लाइव फोटो ली जाएगी, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी। तहसीलदार की मौजूदगी से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और नागरिकों को दस्तावेज पर हस्ताक्षर के लिए अधिकारियों का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
हाल ही में उपायुक्त मनदीप कौर ने ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण किया था, जहां कई खामियां सामने आई थीं। स्टांप प्रक्रिया में भी गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं कारणों को देखते हुए तहसीलदार को अब ई-दिशा केंद्र में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

ई-दिशा केंद्र में अधिकारियों के आने से बिचौलियों पर लगाम लगने में सहायक होगी, जो अक्सर रजिस्ट्री प्रक्रिया में हेरफेर करते थे और नागरिकों से अतिरिक्त शुल्क वसूलते थे। सीधे तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्री किए जाने से यह सुनिश्चित होगा कि प्रक्रिया निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त हो। यह गरीब और अशिक्षित नागरिकों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जो अक्सर बिचौलियों द्वारा ठगे जाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed