{"_id":"682b6e619a73d02393007df2","slug":"timings-of-schools-from-first-to-eighth-standard-have-been-changed-classes-will-be-held-from-7-am-to-12-noon-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-134134-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पहली से आठवीं तक के स्कूलों का बदला समय, सुबह 7 बजे से 12 बजे तक लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पहली से आठवीं तक के स्कूलों का बदला समय, सुबह 7 बजे से 12 बजे तक लगेंगे
Mon, 19 May 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 19 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस भयंकर गर्मी में विद्यार्थियों को स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है। गर्मी के कारण बच्चे बीमार हो रहे है। इसके चलते जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक के समय में बदलाव कर दिया गया है। स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
सोमवार को स्कूल के समय में बदलाव को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिला था और स्कूल समय में बदलाव की मांग की थी। सरकारी स्कूलों का समय पहले सुबह 8 बजे से 2 बजे तक है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक करने की मांग की थी। इसके बाद प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने उपायुक्त के पास भेजा था। उपायुक्त ने इसको मंजूरी दे दी और हीट वेव से बचाव और जल संरक्षण को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य चेयरमैन देवेंद्र सिंह दहिया, जिला प्रधान विकास टुटेजा ने बताया कि तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। दोपहर को तपन अधिक होती है। जो कि छोटे बच्चों के लिए खतरनाक है। बच्चे उल्टी व दस्त के शिकार हो रहे हैं। इसलिए प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए। स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक किया जाए।