फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Till now 18608 quintals of mustard has been purchased in the district

Fatehabad News: अब तक जिले में हुई 18608 क्विंटल सरसों की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Till now 18608 quintals of mustard has been purchased in the district
फतेहाबाद। जिले की तीनों अनाज मंडी में अब तक 18608 क्विंटल सरसों की खरीद हो गई है। खेतों में भी सरसों की कटाई और कढ़ाई का काम जोरों पर हैं। मंगलवार को भी सबसे अधिक खरीद भट्टू मंडी में हुई, यहां 7000 क्विंटल सरसों खरीदी गई। इसके अलावा फतेहाबाद की अनाज मंडी में 405 क्विंटल के साथ अब तक कुल 441 क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

भट्टू की अनाज मंडी में अब तक 15550 क्विंटल खरीद हो गई है। भूना की अनाज मंडी में सरसों की कुल खरीद 2667 क्विंटल हुई है, जिसमें से मंगलवार को 2074 क्विंटल सरसों खरीदी गई। गौरतलब है कि जिले में फतेहाबाद, भूना व भट्टू अनाज मंडी को ही सरसों की खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। इस बार इन अनाज मंडियों में सरसों की फसल लेकर आने वाला कोई भी किसान ऐसा नहीं है, जिसकी सरसों की फसल की खरीद नहीं हुई हो।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन द्वारा गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। मगर दूसरे दिन भी कोई भी किसान गेहूं की फसल लेकर मंडी में नहीं आया है। अधिकारियों व व्यापारियों के अनुसार जिले में गेहूं की फसल अनाज मंडी में 15 अप्रैल तक पहुंचेगी। अभी तक अधिकांश क्षेत्र में तो गेहूं की फसल की कटाई भी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 अप्रैल तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम 5 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने तथा बीच-बीच में आंशिक बादल छाने की संभावना है। बुधवार रात्रि को हवाएं चलने के साथ पश्चिमी हरियाणा के कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना भी रहेगी। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 4 व 5 अप्रैल को आंशिक बादल छाने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 6 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसान मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अपने खेतों में काम निपटाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed