{"_id":"6272b984d67a7f502167cc45","slug":"thugs-took-gold-bangles-to-the-elderly-woman-on-the-pretext-of-lottery-fatehabad-news-hsr630779326","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को लॉटरी का झांसा देकर सोने की चूड़ियां ले गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को लॉटरी का झांसा देकर सोने की चूड़ियां ले गए ठग
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में पपीहा पार्क के पास पोती के लिए चॉकलेट लेने जा रही बुजुर्ग महिला कमला देवी से तीन लोग पहले स्कूल का पता पूछने और फिर लॉटरी निकलने का झांसा देकर दो तोले की सोने की चूड़ियां ठग कर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना को अंजाम देने वाले तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले के मुताबिक मॉडल टाउन निवासी कमला देवी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे पोती के लिए किराने की दुकान पर चॉकलेट लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान एक युवक साइकिल पर आया और उसने स्कूल का पता पूछा। युवक के पास बैग था, इसी दौरान पैदल ही एक युवक भी आ गया। दोनों ने मिलकर उसे बातों में उलझा दिया और उसके हाथ बैग में डलवा दिए। जब उसने अपने हाथ बाहर निकाले तो उन्होंने 100 रुपये का नोट थमाते हुए कहा कि लॉटरी निकली है। जब उसने हाथ संभाले तो चूड़ियां गायब थी। उसने शोर मचाया तो दोनों युवक मौके से भाग निकले और इतने में पीछे से मोटरसाइकिल पर युवक आया और उसके साथ पैदल आया युवक बैठकर फरार हो गया। शोर सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर आ गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांची।
कोट
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर गई थी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी।