फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thugs are making victims in a new way, asking for money loan by putting profile of knowledgeable

Fatehabad News: ठग नए तरीके से बना रहे शिकार, जानकार का प्रोफाइल लगा मांग रहे पैसे उधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thugs are making victims in a new way, asking for money loan by putting profile of knowledgeable
फतेहाबाद। साइबर ठग अब लोगों को नए तरीके से ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं, वे अब किसी जानकार का प्रोफाइल लगाकर फर्जी व्हाट्सएप नंबर से पैसे उधार देने की मांग कररहे हैं। पुलिस के सामने अब इस तरह के मामले भी आने लगे हैं। इसको लेकर पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि उससे हमें सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि किसी के साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दें।
विज्ञापन

ऐसे होती है ठगी
साइबर ठग इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं। वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं। कई बार व्हाट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगा कर साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और कुछ पैसे की जरूरत है। वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे, इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें। इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है, क्यों कि प्रोफाइल फोटो में परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं। कई बार लोग स्कैन कोड का इस्तेमाल कर कंप्यूटर पर व्हाट्सएप का प्रयोग करते हैं। इस दौरान जब कंप्यूटर छोडकऱ बाहर जाते हैं तब भी स्कैन कोड को एक्टिव छोड़ देते हैं। वही स्कैन कोड साइबर अपराधियों के हाथ लगने के बाद वे अपराधियों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान...
1. आपके किसी परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर आपसे कोई पैसे की डिमांड करता है तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए, कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. व्हाट्सएप के सेटिंग में कई सुरक्षा की प्रणालियां हैं, उन सभी को गौर से पढ़ें और उन्हीं सभी सेटिंग को अपने व्हाट्सएप में लागू करें।
3. व्हाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें ताकि उसे कोई चुरा न सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं, वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें।

4. आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो आपको तुरंत ही अपना व्हाट्सएप रिसेट करना है। इसके बाद आपको व्हाट्सएप में दोबारा पहले जैसे ही लॉन करना पड़ेगा, उसके बाद आपके अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी द्वारा हैक किया हुआ अकाउंट लॉग आउट हो जाएगा। यह आपको जल्द से जल्द करना है।
5. सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि व्हाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है। ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed