फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Throats are drying u 114 villages have no canal water, supply from tube wells in city sectors

Fatehabad News: सूख रहे हलक...114 गांवों में नहरी पानी नहीं, शहर के सेक्टरों में ट्यूबवेल से सप्लाई

Thu, 07 May 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Throats are drying u 114 villages have no canal water, supply from tube wells in city sectors
फतेहाबाद के शास्त्री नगर की महिलाएं चिल्ली झील के पास पानी भरती हुई संवाद
फतेहाबाद। जिला बेशक नहरों से घिरा हुआ है लेकिन बावजूद इसके 44 फीसदी गांव ऐसे हैं जहां पर भारी मात्रा में टीडीएस युक्त पानी ग्रामीण पीने को मजबूर हैं। पीक सीजन में हालात ये है कि कई गांवों में ग्रामीण टैंकरों का सहारा ले रहे हैं। हालात गांव तक खराब नहीं है बल्कि शहर फतेहाबाद के पॉश इलाके भी नहरी पानी से वंचित है।
विज्ञापन


सेक्टर-तीन के निवासी भी ट्यूबवेल का पानी पी रहे हैं। यहां पर भी नहरी पानी नहीं जा रहा है। एचएसवीपी ने कोई योजना ही तैयार नहीं की है।हालांकि शहर फतेहाबाद में नहरी पानी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के 10 और 12 एमएलडी के ट्रीटमेंट प्लांट है। यहां से शहरी क्षेत्र में नहरी पानी सप्लाई हो रहा है। बूस्टिंग स्टेशनों की कमी से शहरी क्षेत्र में पानी के लिए बिजली कट होने पर रात 12 बजे तक जागना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन


-

गांवों में एक दिन छोड़कर नहरी पानी सप्लाई

गांव भिरड़ाना जिले का सबसे बड़े गांवों में शामिल हैं। ग्रामीण कई सालों से पानी किल्लत झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलघर है लेकिन यहां से नहरी पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर दी जाती है। ढाणियों में तो पानी पहुंच ही नहीं रहा है। ग्रामीण पवन, भीमसेन, विजय सहारण का कहना है कि गांव में एक दिन छोड़कर नहरी पानी आता है। मजबूरन उन्हें 600 से 700 रुपये में टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। गर्मियों में विभाग ट्यूबवेल पानी सप्लाई देता है जिसका टीडीएस बहुत ज्यादा होता है। पाइप लाइन लीकेज के कारण जलघर की डिग्गी भर नहीं पाती है इस वजह से समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------

145 गांवों में हो रहा है नहरी पानी सप्लाई

जनस्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 145 गांवों में नहरी पानी दिया जा रहा है। इसमें फतेहाबाद डिविजन एक के 36, दो में 29, भट्टू क्षेत्र के 36 और रतिया के 35 व टोहाना के 45 गांवों में नहरी पानी सप्लाई हो रहा है।

---------------

रतिया शहर में हो रहा है ट्यूबवेल पानी सप्लाई

रतिया शहर में भी नहरी पानी की सुविधा नहीं है। यहां पर ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है। हालांकि विभाग की तरफ से नहरी पानी के लिए जलघर बनाया जा रहा है। तीन साल पहले जाखन दादी में शहनाल रोड पर काम शुरू हुआ था। शहर के 17 वार्डों के लोग फिलहाल ट्यूबवेल का पानी पी रहे हैं।

----------------

डिग्गी की नहीं हो रही है सफाई

भट्टू खंड के गांव मेहूवाला, ढिंगसरा और किरढान में बने जलघर की डिग्गी की सफाई नहीं हो रही है। इससे टैंक में दो से तीन फीट तक गाद जमा हो गई है। इस कारण टैंकों की जलग्रहण की क्षमता कम हो गई है। गांव मेहूवाला निवासी श्रवण और गांव ढिंगसरा निवासी रमेश का कहना है कि करीब दो सालों से सफाई नहीं हुई है।


-----------------

गांव भिरड़ाना में पीने के पानी की एक दिन छोड़कर सप्लाई दी जा रही है। जब मांग ज्यादा होती है उस समय ट्यूबवेल का पानी सप्लाई किया जाता है। फिलहाल कोई समस्या नहीं है। ढाणियों में पानी न पहुंचने की शिकायत आई है।

- भागीरथ, एसडीओ

----------------

शहर फतेहाबाद में नहरी पानी की फिलहाल समस्या नहीं है। नया बूस्टिंग स्टेशन बन रहा है इसके बाद पानी की सप्लाई भी बेहतर हो जाएगी।

- सतपाल रोज, एसडीओ, शहरी जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed