{"_id":"61f0318b7c3dc56721599391","slug":"three-youths-took-the-ring-and-money-after-intoxicating-the-elderly-fatehabad-news-hsr62284287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अंगूठी व रुपये ले गए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अंगूठी व रुपये ले गए तीन युवक
विज्ञापन
टोहाना में मामले की जानकारी देते बुजुर्ग सियाराम।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। टोहाना के बराड़ चौक पर तीन युवक मंगलवार को 72 वर्षीय बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो सोने की अंगूठी व तीन हजार रुपये ले गए। घटना को अंजाम देकर युवक रतिया की ओर फरार हो गए। बाद में मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस से की गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मामले की जानकारी ली और आसपास में पूछताछ की।
पेशे से दुकानदार सियाराम ने बताया कि वह घर से दोपहर को खाना खाकर अपनी दुकान पर आ रहा था। बराड़ चौक के पास एक ट्रक के कारण जाम लगा हुआ था। जैसे ही वह ट्रक के पीछे से गुजरने लगा तो अचानक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसके पास आए। एक युवक ने उसके मुंह पर कपड़ा डाल दिया। दूसरे ने उसे पीछे से पकड़ लिया और तीसरे युवक ने उसके हाथ में से दो सोने की अंगूठी व जेब में से तीन हजार रुपये निकाल लिए। सियाराम के अनुसार इस घटना के दौरान उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। जब तक उसे कुछ समझ आया, तब तक तीनों युवक बाइक पर सवार होकर रतिया की तरफ फरार हो गए। बाद में सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई।
शहर की सबसे व्यस्त जगह है टोहाना का बराड़ चौक
शहर में बराड़ चौक सबसे व्यस्त जगहों में से एक है। बराड़ चौक पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दो पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं, फिर भी तीन युवक बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर इस घटना को अंजाम दे गए। दुकानदारों का कहना है कि दिनदहाड़े ऐसी घटना होने से स्पष्ट होता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
कोट
बराड़ चौक के पास बुजुर्ग सियाराम से दो सोने की अंगूठी व तीन हजार रुपये छीनने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में तीन युवक शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना