फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths in a car arrested with 30.40 grams of heroin

कार सवार तीन युवक 30.40 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three youths in a car arrested with 30.40 grams of heroin
फतेहाबाद। एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ने कार सवार तीन युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी फतेहाबाद शहर के ही अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। शहर फतेहाबाद थाने में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद पुलिस कीटीम एएसआई मेजर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान फतेहाबाद शहर से चलकर नेशनल हाईवे रतिया पुल से माजरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान कुछ ही दूरी पर सर्विस रोड पर खड़ी एक कार में तीन युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर कार स्टार्ट कर युवक भागने की कोशिश करने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर युवकों से पूछताछ की और चेकिंग की तो इनके कब्जे से 30.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों के बारे में पूछताछ करने पर इनकी पहचान डीसी कॉलोनी फतेहाबाद निवासी दिनेश कुमार, बीघड़ रोड काठमंडी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ सोनू व जोगेन्द्र सिंह उर्फ चिन्टू के तौर पर हुई। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और मुख्य सप्लायर के बारे में तीनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed