{"_id":"6203f5dd209f890df9396259","slug":"three-youths-got-the-old-man-into-the-conversation-then-snatched-the-gold-ring-and-fled-fatehabad-news-hsr6239006120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाया, फिर सोने की अनूठी छीनकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवकों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाया, फिर सोने की अनूठी छीनकर फरार
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना शहर में चोरी व छीना झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को शहर के राज नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग को तीन युवकों ने पहले अपनी बातों में उलझाया, फिर उनके हाथ से सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद कार्यकारी थाना प्रभारी व उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग से जानकारी प्राप्त की। फिलहाल बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार राम नगर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग रघुबीर जैन समाधि अस्पताल के पास किसी काम के लिए आए हुए थे। वहां उन्हें तीन युवक मिले, जो उनसे बातचीत करने लगे। कुछ देर बात करते हुए युवकों ने उनको अपनी बातों में फंसाए रखा। इसी बीच बुजुर्ग के हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग रघुबीर ने बताया कि उन्हें जरा सा भी नहीं लगा कि तीनों युवक अंगूठी छीनने के इरादे से उनके साथ बातचीत कर रहे हैं।
वर्जन
:: राम नगर निवासी बुजुर्ग ने थाने में शिकायत दी है। तीन युवकों पर अंगूठी छीनने का आरोप है। बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पवन सिंह, कार्यकारी प्रभारी, शहर थाना टोहाना