{"_id":"6898cbe6be74b3113d066ad4","slug":"three-people-were-injured-when-a-swing-fell-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ट्रेड फेयर में अचानक गिरा झूला, तीन लोग हुए घायल, एक ही परिवार के हैं सभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: ट्रेड फेयर में अचानक गिरा झूला, तीन लोग हुए घायल, एक ही परिवार के हैं सभी घायल
Sun, 10 Aug 2025 10:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी टोहाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:12 PM IST
सार
ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ट्रेड फेयर में झूला गिरने से तीन लोग घायल
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार रोड स्थित टोहाना ट्रेड फेयर में झूला गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
टोहाना निवासी रोहित ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी पलक और बेटी के साथ ट्रेड फेयर में आए थे। अचानक टॉय ट्रेन वाला झूला टूटकर नीचे गिर गया। इससे वे घायल हो गए। रोहित ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर आयोजन के लिए दी अनुमति रद्द की जाए।
घायल रोहित के परिजन दर्शन सिंगला ने बताया कि उनका बेटा अपने परिवार के साथ ट्रेड फेयर में आया था लेकिन अचानक झूला टूट जाने के कारण परिवार के तीनों सदस्य एकदम से नीचे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। ट्रेड फेयर के बाहर कोई एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी नहीं है इसलिए यह नियमों की अवहेलना है।