फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three people, including a man, attacked with axes and sticks at wedding

Fatehabad News: शादी में आए व्यक्ति सहित तीन पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three people, including a man, attacked with axes and sticks at wedding
फतेहाबाद। गांव अयाल्की में अपनी साली के बेटे के विवाह में आए व्यक्ति पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आई व्यक्ति की साली व उसके भांजे को भी चोटें आई हैं। घायलों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया गया, जहां एक की गंभीर हालत केे चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस ने इस संबंध में घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के गांव नटार निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वह 10 जनवरी 2023 को अपनी साली शीलो देवी निवासी अयाल्की के बेटे अमरीक की शादी में आया था। 12 जनवरी को अमरीक की बारात जानी थी और वह सुबह साढ़े 10 बजे अलाव पर हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान गांव के अजय व विजय, फुली देवी व पिंकी वहां आ गए और कुल्हाड़ी से उस पर वार किया। बीच बचाव करने आई उसकी साली शीलो देवी व भांजे गोविंद को भी डंडों से पीटा गया। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस ने घायल संदीप की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed