फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three patients died of corona, one succumbed in ambulance, 240 infected

कोरोना से तीन मरीजों की मौत, एक ने एंबुलेंस में ही तोड़ा दम, 240 संक्रमित

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three patients died of corona, one succumbed in ambulance, 240 infected
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हुई है तथा 240 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में मौत का आंकड़ा 152 तक पहुंच गया है। 21 दिनों में 29 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 2056 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं बुधवार को 51 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7148 तक पहुंच गया है और 1569 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। टोहाना निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल था, जिसे रोहतक रेफर किया गया। पीड़ित ने रास्ते में एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। गांव डांगरा निवासी 60 वर्षीय महिला टोहाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल थी। यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा फतेहाबाद के तहसील चौक निवासी 69 वषीय बुजुर्ग अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था। यहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार को आई रिपोर्ट में 240 नए संक्रमित मरीज मिले है। सात दिनों के अंदर तीसरी बार जिले में 200 से ज्यादा केस मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शिव चौक निवासी दो बुजुर्ग, तहसील चौक निवासी युवक, भाटिया कॉलोनी निवासी दंपती, गांव बरोटा निवासी युवक, सुंदर नगर और माजरा निवासी युवक, गांव फुलां निवासी 10 वर्षीय बालक, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी युवक, गांव हसंगा निवासी बुजुर्ग महिला, अग्रवाल कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, गांव फुलां निवासी दंपती, ठाकर बस्ती निवासी लड़की, लाजपत नगर निवासी दंपती, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी मां-बेटा, फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन निवासी बुजुर्ग, हुडा सेक्टर में दंपती और उनका 10 माह का बच्चा, अग्रवाल कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दंपती, शक्ति नगर निवासी दंपती, रामनिवास मोहल्ला निवासी एक ही परिवार के चार लोग, मेन बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला, चार मरला कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक, ठाकर बस्ती निवासी युवती, हुडा सेक्टर तीन में एक ही परिवार के सात लोग, जाखल में एक ही परिवार के सात लोग आदि लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर बना हॉटस्पॉट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर हॉटस्पॉट बन गया है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज फतेहाबाद शहर में है। यहां पर 494 मरीज सक्रिय हैं। 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। हुडा सेक्टर तीन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
अप्रैल माह में 9 दिनों से लगातार 100 से ज्यादा केस
तारीख संक्रमित मिले मौत
13 240 0
14 128 3
15 149 1
16 130 2
17 197 1
18 126 3
19 202 1
20 158 2
21 240 3
1526 लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 50 सेंटरों पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया गया। यहां पर 1526 लोगों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 60 साल से ज्यादा के 456 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 320 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल के 621 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 85 ने दूसरी डोज लगवाई

अब नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर सात में लगेगा टीका
नागरिक अस्पताल में कोरोना टीकाकरण सेशन की जगह बदल दी गई है। अब कमरा नंबर सात में कोरोना से बचाव का पात्रों को टीका लगेगा। पहले नशा मुक्ति केंद्र के ऊपर टीकाकरण अभियान चल रहा था। यहां पर कोविड मरीजों के लिए बिस्तर लगा दिए गए हैं। इसके चलते सेशन साइट बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed