फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new LED screens have been installed at the new bus stand, which will display the schedule and routes.

Fatehabad News: नए बस स्टैंड पर लगीं तीन नई एलईडी स्क्रीन, समय-सारणी और रूट होंगे प्रदर्शित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three new LED screens have been installed at the new bus stand, which will display the schedule and routes.
नए बस स्टैंड पर लगी एलईडी। 
फतेहाबाद। यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देते हुए जिले के हिसार रोड स्थित नए बस स्टैंड पर तीन नई एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर अब बसों के आने-जाने का समय, उनका रूट और गंतव्य साफ-साफ प्रदर्शित होंगे, जिससे यात्रियों को पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

करीब तीन वर्षों से संचालित इस बस स्टैंड में समय सारणी की स्पष्ट जानकारी के अभाव में यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब ये नई स्क्रीन बस स्टैंड परिसर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गई हैं ताकि सभी यात्रियों को आसानी से जानकारी मिल सके। इन स्क्रीन पर न केवल फतेहाबाद डिपो की बसों की, बल्कि जिले से होकर गुजरने वाली सभी बसों की जानकारी उपलब्ध होगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बस के समय और रूट का सही पता चलेगा और उनका इंतजार सहज हो सकेगा।
विज्ञापन

---
रोडवेज की ओर से परिसर में तीन नई एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। स्क्रीन पर बस का समय, कौन से डिपो की बस है, कहां से चलकर कहां जाएंगी ये सब जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी। - सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed