फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new dengue cases were found, larvae found in 14 houses

डेंगू के तीन नए केस मिले, 14 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three new dengue cases were found, larvae found in 14 houses
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करती हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू के जिले में तीन नए केस मिले हैं और 14 घरों में लारवा मिला है। डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा जिले में 976 तक पहुंच गया है। पिछले करीब पांच दिनों तक जिले में डेंगू के नए केस शून्य रहने के बाद बढ़ने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 976 केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा डेंगू के केस शहर फतेहाबाद में मिले हैं। डेंगू को लेकर फतेहाबाद शहर हॉटस्पॉट रहा है। करीब 75 फीसदी केस यहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के धर्मशाला रोड निवासी युवक, गांव नूरकी अहली निवासी व्यक्ति तथा गांव खुंबर निवासी 19 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के 53 सैंपल लिए है। जिले में अब तक 4009 सैंपल लिए जा चुके है, जिसमें 976 डेंगू मरीज मिले है। डेंगू के 976 मरीजों में से 190 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए है। अभी फिलहाल 2 मरीज अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर जिले में फिलहाल राहत है, टीमें डोर टू डोर लगातार सर्वे कर रही है। लोगों से भी अपील है कि डेंगू को लेकर लापरवाही न बरतें और लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed