फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three new cases were found, but vaccination is still slow

तीन नए केस मिले, लेकिन टीकाकरण अभी धीमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three new cases were found, but vaccination is still slow
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के केस जिले में एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या जिले में चार हो गई है। हालांकि जिले में अभी तक आरटीपीसीआर सैंपल लेने शुरू नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक अस्पताल में ओपीडी में आए मरीजों की जांच के दौरान फतेहाबाद निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा हिसार में जांच के दौरान भूना निवासी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले है। हिसार स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित मरीज को ट्रेस करेगी। वहीं जिले में कोरोना टीकाकरण नहीं बढ़ रहा है। जिले में पहली डोज 6 लाख 83 हजार ने लगवाई है और दूसरी डोज 4 लाख 71 हजार लोगों ने लगवाई है। बूस्टर डोज अभी तक 3212 लोगों ने ही लगवाई है।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन के 201 सैंपल लिए गए
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में शुक्रवार को रेपिड एंटीजन के 201 सैंपल लिए है। यहां पर सैंपलिंग जांच में महिला संक्रमित मिली। विभाग ओपीडी में आने वाले मरीजों की सैंपलिग करवा रहा है। आरटीपीसीआर सैंपल लेने के लिए जांच को लेकर लैब से जोड़ने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना के शुक्रवार को तीन नए केस मिले हैं। इसमें दो केस हिसार में मिले हैं और एक केस फतेहाबाद में जांच के दौरान मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ओपीडी में आने वाले मरीजों के रैपिड एंटीजन सैंपल लिए जा रहे हैं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed