फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three men strangled the young man to death

तीन लोगों ने गला दबाकर की युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three men strangled the young man to death
समैन। गांव कुदनी के 28 वर्षीय युवक का तीन लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। मगर मामले की जानकारी टोहाना सदर पुलिस को शनिवार सुबह लगी। इसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टोहाना सदर थाने में परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांव कुदनी निवासी संजय उर्फ संजू की पत्नी निखिता बरवाला खंड के गांव बनभौरी के नर्सिंग कॉलेज में स्टाफ नर्स का डिप्लोमा कर रही है। संजय अपनी पत्नी निखिता को रोजाना गांव जमालपुर तक सुबह छोड़ने व दोपहर बाद उसको लेने के लिए मोटरसाइकिल पर आता था। यहां से निखिता बस में सवार होकर बनभौरी तक आती-जाती थी। शुक्रवार को भी संजय दोपहर बाद करीब 5 बजे अपनी पत्नी निखिता को जमालपुर से लेने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जमालपुर के बस स्टैंड पर पहुंचा। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर गांव कुदनी जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन व्यक्तियों ने संजय को रुकवा लिया और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगे। उसके बाद तीनों व्यक्तियों व संजय के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में तीनों व्यक्तियों ने संजय की गला दबाकर हत्या कर दी। मौके पर मौजूद पत्नी ने इस घटना की सूचना संजय के घरवालों को दी गई। इसके बाद संजय के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उक्त मामले की सूचना टोहाना पुलिस को शनिवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मिली।
विज्ञापन

मृतक संजय के भाई अजय ने उसकी पत्नी पर जताया शक
इस मामले में संजय के भाई अजय ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया है कि संजय की पत्नी निखिता उसकी हत्या में शामिल है। सदर थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि अजय ने मौखिक रूप से यह आरोप लगाया है कि संजय की पत्नी इस घटना में शामिल हो सकती है। मामले की जांच के बाद यह बात साफ होगी कि हत्या में कौन-कौन शामिल रहा। हत्या शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हुई, जबकि पुलिस को इसकी सूचना शनिवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मिली। इस कारण घटना में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गांव कुदनी निवासी संजय की हत्या की जानकारी सामने आई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, यह जांच का विषय है।
- शाकिर हुसैन, डीएसपी, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed