फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three members of thief gang arrested, 11 stolen motorcycles recovered, preparations were made to sell by changing parts

चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी किए गए 11 मोटरसाइकिल बरामद, पार्टस बदलकर बेचने की थी तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three members of thief gang arrested, 11 stolen motorcycles recovered, preparations were made to sell by changing parts
एटी व्हीकल थेफ्ट टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी चोर और उनसे बरामद मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स बदलकर बेचने की तैयारी कर रहे वाहन चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल व सीआइए फतेहाबाद पुलिस की टीमों ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। आरोपी चोरों ने कई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बदल रखे थे। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपी चोरों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआइए फतेहाबाद पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान भट्टू रोड पर गांव मानावाली बस स्टैंड के पास से गांव किरढ़ान निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किया। जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल 20 फरवरी को फतेहाबाद में जीटी रोड स्थित एक कार्यालय के बाहर से चोरी किया गया था। शहर फतेहाबाद पुलिस ने हंस कालोनी निवासी मुकेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जब पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। इस पर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर पांच अन्य चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

आरोपी चोर ने अजय ने यहां से चुराए थे मोटरसाइकिल
पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने करीब साढ़े तीन महीने पहले सरकारी अस्पताल फतेहाबाद से, तीन माह पहले कोर्ट परिसर से, एक माह पहले लघु सचिवालय फतेहाबाद से मोटरसाइकिल चोरी किया था जबकि कई महीने पहले दो अन्य मोटरसाइकिल चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के युवक साथ मिलकर करते थे चोरी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि दूसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल फतेहाबाद पुलिस की टीम रतिया क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को भरपूर टी-प्वाइंट से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। सदर रतिया पुलिस ने कृष्ण निवासी बादलगढ़ की शिकायत पर महमड़ा पीर की मजार से उसका मोटरसाइकिल चोरी होने बारे मामला दर्ज किया था। पकड़े गए युवकों की पहचान धर्मप्रीत उर्फ मिस्की निवासी बादलगढ़ व गुलजार सिंह निवासी भाठुआ मूनक, जिला संगरूर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में इन युवकों ने रतिया व आसपास के क्षेत्रों से पांच अन्य मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली। इस पर पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिए।
चोरी के बाद तोड़ देते थे नंबर प्लेट
पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट तोड़कर देते थे। डीएसपी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी जिला पुलिस की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से सात चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद किए थे।
चार हजार में ही बेच देते थे मोटरसाइकिल, मिस्त्री भी शामिल
पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय ने बताया है कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद इसके पार्ट्स बदलते थे। पार्ट्स बदलने में एक मिस्त्री भी शामिल है। वह मिस्त्री के जरिये मोटरसाइकिल को चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।

तीनों आरोपियों को भेज न्यायिक हिरासत : डीएसपी
मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। इनसे 11 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- सुभाष चंद्र, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed