{"_id":"66103820d0600927400d57e7","slug":"three-liters-of-raw-liquor-and-18-kg-of-poppy-seeds-recovered-from-dhani-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-115155-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ढाणी से तीन लीटर कच्ची शराब और 18 किलो डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ढाणी से तीन लीटर कच्ची शराब और 18 किलो डोडा पोस्त बरामद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में एक ढाणी में सीआईए टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम देकर कच्ची शराब, डोडा पोस्त और लाहन बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी गांव काजलहेड़ी निवासी संदीप उर्फ खड़जा के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि ढाणी नहर काजलहेड़ी में संदीप उर्फ खड़जा डोडा पोस्त बेचने और कच्ची शराब निकालकर बेचने का काम करता है। शराब निकालने के लिए उसने दो से तीन ड्रम में लाहन डाल रखा है। सूचना के आधार पर टीम ढाणी के पास पहुंची, इस दौरान युवक कट्टा लेकर जा रहा था। टीम ने युवक को रोककर नाम पूछा तो उसने अपना नाम गांव काजलहेड़ी निवासी संदीप उर्फ खड़जा बताया। पुलिस ने नियम अनुसार जांच की तो कट्टे में से 18 किलो 600 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे से कचरा डोडा पोस्त बंसीलाल देकर गया था। इसके बाद टीम ने ढाणी में जांच की तो तीन ड्रम में 600 लीटर लाहन बरामद हुआ। इसके अलावा तीन लीटर शराब बरामद हुई।
कार से 60 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद
गांव बड़ोपल से कुम्हारिया रोड पर नहर पुल टी प्वाइंट पर पुलिस टीम ने कार सवार एक युवक को 60 किलो कचरा डोडा पोस्त के साथ पकड़ा है। आरोपी को हिसार के युवक ने सप्लाई दी थी।पुलिस के मुताबिक गांव कुम्हारिया में नहर पुल टी प्वाइंट पर मौजूद थे। इस दौरान गांव बड़ोपल की तरफ से कार आ रही थी और चालक ने टीम को देखकर मोड़ने का प्रयास किया। टीम ने कार को रोककर नियम अनुसार जांच की तो कार से पांच कट्टे मिले और उसमें से 60 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में कार चालक अनूप ने बताया कि बरामद कचरा डोडा पोस्त हिसार के मुलापुर निवासी शेर सिंह से खरीद किया है। मामले में सदर पुलिस ने ढाणी बड़ोपल निवासी अनूप और हिसार के मुलापुर निवासी शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।