{"_id":"6589b18a8536d7f91e067ab9","slug":"three-hindu-families-who-converted-to-christianity-returned-home-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-10351-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ईसाई धर्म अपना चुके तीन हिंदू परिवारों ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ईसाई धर्म अपना चुके तीन हिंदू परिवारों ने की घर वापसी
Mon, 25 Dec 2023 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
भूना में ईसाई धर्म छोड़कर पुन: हिंदू धर्म अपनाते समय हवन करते तीन परिवारों के सदस्य। स्वयं
भूना(फतेहाबाद)।
ईसाई मिशनरियों की बातों में आकर तीन माह पूर्व ईसाई धर्म अपनाने वाले तीन हिंदू परिवारों ने सोमवार को घर वापसी की है। भूना में इन तीन हिंदू परिवारों के 12 सदस्यों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इसकी खबर लगते ही बजरंग दल ने इन परिवार को समझाया और उनकी दोबारा से घर वापसी करवाई।
जानकारी के मुताबिक भूना में ईसाई मिशनरियों ने अनुसूचित जाति से संबंधित तीन परिवारों को ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया था। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग परिवार के लोगों से मिले। उनके साथ बैठकर काफी देर तक चर्चा की। बजरंग दल के विभाग संयोजक सुशील बागड़ी ने बताया कि मिशनरियों द्वारा बरगलाकर ईसाई बनाया जा रहा है। पैसे का भी लालच दिया जाता है। इसके बाद सनातन वैदिक परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ करके परिवारों ने वापस सनातन हिंदू धर्म में घर वापसी की। परिवार की सदस्य समता देवी व राहुल ने बताया कि उनके परिवार क्रिश्चियन मिशनरी वालों के संपर्क में आ गए थे। इन्होंने मसीह के नाम पर हमें हमारे देवी-देवताओं के विरुद्ध भड़काया। उनके चंगुल में ऐसे आए कि हमने अपने देवी-देवताओं के सब चित्र जोहड़ में फेंक दिए थे। हिंदू धर्म में घर वापसी करने वाले समता, कार्तिक, अरमान, मलकीत, प्रिया, राधा, परवीन समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। इस मौके पर भूना नगर सह संयोजक अमर सोनी, जिला मिलन केंद्र प्रमुख अमित दहमान व राजा बागड़ी आदि भी मौजूद थे।