{"_id":"60a69a188ebc3e78bd04d758","slug":"three-died-of-corona-245-infected-237-patients-in-the-district-were-healthy-fatehabad-news-rtk6093300194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 245 संक्रमित मिले, जिले में 237 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 245 संक्रमित मिले, जिले में 237 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जिले में 24 घंटे में 245 नए केस मिले हैं और तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वीरवार को जिले में संक्रमण दर 17.66 फीसदी रही जबकि रिकवरी रेट 80.66 तक पहुंच गया है जो कि राहत की बात है। वीरवार को जिले में 237 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में अभी फिलहाल 2633 संक्रमित सक्रिय हैं। इसमें से 136 मरीज अस्पताल में दाखिल और 51 मरीज निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।
वीरवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में गांव नाढोड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, गांव ललौदा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल, रतिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। कुल मौत का आंकड़ा 359 तक पहुंच गया है। वहीं जिले में फतेहाबाद शहर में 46, टोहाना में 10, रतिया में 23, भट्टू में 88, बड़ोपल में 20, भूना में 16, जाखल में 22 नए केस मिले हैं। जिले में 1300 लोगों के सैंपल लिए गए हैं और इसमें से 892 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 15474 तक पहुंच चुका है।
मई में यूं बढ़ा संक्रमण
दिन नए मरीज मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
9 386 4
10 311 3
11 275 6
12 301 4
13 401 6
14 334 4
15 307 7
16 343 4
17 251 8
18 174 7
19 225 5
20 245 3
शहर में कम होने लगा संक्रमण
नागरिक अस्पताल में वीरवार को रेपिड एंटीजन के 130 सैंपल लिए गए, इसमें 15 ही संक्रमित मिले है। पहले 100 सैंपलों में 40 से 45 संक्रमित मिल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण का जल्द पता लगाने के लिए एंटीजन सैंपल लेता है, इसकी रिपोर्ट 30 मिनट में आ जाती है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के मरीज को ऑपरेशन के बाद किया अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर
गांव किरढ़ान निवासी ब्लैक फंगस मरीज के सफल ऑपरेशन के बाद मॉनिटरिंग के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक अग्रोहा में मरीज को मेडिसिन उपलब्ध हो सकेगी और टीम मॉनिटरिंग भी कर पाएगी। इसलिए मरीज को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। ईएनटी डॉ. जयप्रकाश ने टीम के साथ ब्लैक फंगस का पहला सफल ऑपरेशन बुधवार देर रात को किया था। जिले में अभी तक चार ब्लैक फंगस पीड़ित मरीज मिल चुके हैै।
वैक्सीनेशन के लिए मनमर्जी से खोल रहे स्लॉट
कोरोना टीकाकरण के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लिए पंजीकरण करवाना जरूरी है लेकिन ये पंजीकरण कब होगा ये किसी को पता नहीं है। सिविल सर्जन कार्यालय अपनी मर्जी से बुकिंग के लिए सेशन खोल रहा है। सीएमओ कार्यालय ने सेशन खोलने के लिए कोई समय निर्धारित नहीं कर रखा है। कभी शाम चार बजे तो कभी रात 8 बजे खोला जा रहा है। एक मिनट से पहले ही सेशन पर बुकिंग हो जाती है।
ये हुआ जिले में टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 21
45 से 59 साल 58
18 से 44 साल 1544
जबड़े और चेहरे में दर्द, ब्लैक फंगस की आशंका
कोरोना से ठीक होने के चार दिन बाद टोहाना निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं। मरीज को परिवार के लोग फतेहाबाद के ईएनटी विभाग में लेकर पहुंचे। यहां दवाई न होने के कारण डॉक्टर ने मरीज को अग्रोहा मेडिकल लेकर जाने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि मरीज 16 मई को कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से घर आ गया था लेकिन अब उसके जबड़े और चेहरे पर दर्द हो रहा है, लेकिन सूजन नहीं है।
कोट
जिले में 245 नए केस मिले हैं और तीन संक्रमितों की मौत हुई है। पहले संक्रमण कुछ कम हुआ है। लोगों से भी अपील है कि जांच जरूर करवाएं और लक्षण मिलने पर सैंपल दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।